Weather: मानसून जल्द पहुंचेगा केरल, इस साल जमकर बरसेंगे बदरा; छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

1 min read

Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अभी कम से कम तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान राजस्थान के अधिकतर भागों और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में लू चलने की संभावना है।

Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari IMD Monsoon Rain Heatwave Alert Temperature surging La Nina effect

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने केरल में मानसून के आने की तिथि 31 मई बताई है, जबकि आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच वाराणसी व गोरखपुर में 23-25 जून, महाराष्ट्र के मुंबई में 10-11 जून मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसी रफ्तार से मानसून दिल्ली में 29 जून को पहुंचेगा। मानसून के जल्द दस्तक से भीषण गर्मी ते राहत मिलने की उम्मीद है।

सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश…
उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम, उत्तर-पश्चिम भारत में सितंबर तक सामान्य और देश के मध्य व दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Copyright, Uttarakhand First,Design & Develop by Manish Naithani 9084358715 ©2023 All rights reserved. | Newsphere by AF themes.