25 October 2026

उत्तराखंड: अब छह नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति पुलिस कलर

1 min read

राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का कार्यक्रम छह नवंबर को होगा, इसी में हिस्सा लेने गृहमंत्री अमित शाह दून आ रहे हैं।

Home Minister amit Shah to visit Dehradun on November 6 will Give President Police Colour

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून आएंगे। पहले इस समारोह की तिथि नौ नवंबर तय थी लेकिन त्योहार के मद्देनजर कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है।

अब राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करने का कार्यक्रम छह नवंबर को होगा, इसी में हिस्सा लेने गृहमंत्री अमित शाह दून आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। 

उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है।