5 September 2026

उत्तराखंड राजनीति: अशुद्ध मानसिकता का शुद्धिकरण करने की जरूरत, पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे संविधान और कानून का अपमान बताया है।

Harish Rawat Hits Back at BJP Over Purification After Mallikarjun Kharge Rally in Haldwani Uttarakhand News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण का मामला भाजपा की अशुद्ध मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी मानसिकता को शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण करने वालों का सीधा संबंध भाजपा व आरएसएस से है। इस मामले में प्रदेश व केंद्र सरकार की चुप्पी हैरानी करती है। शुद्धिकरण संविधान का अपमान व कानून का उल्लंघन है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के साथ इस तरह की घटना हो रही है तो गांव में रहने वाला व्यक्ति को किस तरह का अपमान झेलना पड़ता होगा। शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो अभी तक नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।