Uttarakhand Weather: मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी-आंधी के आसार, अलर्ट रहने की सलाह
1 min read

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1-2 दिनों में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दून में दिन में छाए बादल रात में बूंदा बांदी
देहरादून में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे और देर शाम बूंदा बांदी भी हुई। आज भी दून में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।