10 February 2026

Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड पर बोले सीएम धामी, आरोपी जेल में, लेकिन कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे

1 min read

अंकिता हत्याकांड को लेकर सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति के लिए बेटी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

CM Dhami said on Ankita Bhandari murder case some people are using daughter name for politics

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। एक महिला आईपीएस ऑफिसर की लीडरशिप में एसआईटी स्पेशल टीम बनाई गई और उस टीम ने कई महीनों तक लगातार काम किया।

हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट समेत सभी कोर्ट इसमें शामिल थे, और इसे फाइल करने के बाद जब फैसला आया तो इसमें जिन तीन लोगों के नाम थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

कुछ लोग सिर्फ पॉलिटिक्स करना चाहते हैं, जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बार-बार उस बेटी की आत्मा को झकझोरने की कोशिश करते हैं। जब सरकार सब कुछ कर रही है, एडमिनिस्ट्रेशन सब कुछ कर रहा है।