4 February 2026

UK Board Result: दसवीं में फेल होने से लगा सदमा, छात्रा ने खाया जहर…सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत

1 min read

Haldwani News: बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

Haldwani News: Student who failed in high school dies after consuming poison in haldwani

बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।