8 June 2025

Chardham Yatra 2025: पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड, दो काउंटर बनाए गए

1 min read

Chardham Yatra 2025:  पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने आज से शुरू हो जाएंगे। इसके लिएदो काउंटर बनाए गए हैं।

Chardham yatra Green cards will be made in ARTO office from today Uttarakhand News in hindi

चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए आज से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम की यात्रा के लिए शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे।

ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। कहा कि पूजा अर्चना के बाद वाहनाें को ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।