Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार…मध्य अप्रैल की तरह तपने लगा पहला सप्ताह, पारा 35 पार
1 min read
Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं समस्या को दोगुना करेंगी।

जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में जैसी गर्मी मध्य अप्रैल के बाद होती थी, वैसी पहले सप्ताह में हो रही है।
