Uttarakhand Forest Fire: 24 घंटे में जंगलों में 54 जगह भड़की आग, अब तक हो चुकी 544 घटनाएं

1 min read

Uttarakhand News: प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

Uttarakhand News Fire broke out at 54 places in forest Area in 24 hours

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 54 स्थानों पर जंगलों में आगे की घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 45 और दो वन्यजीव क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आईं।

इनसे 75.18 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा है। प्रदेश में एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 544 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 656.55 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

गढ़वाल में 211, कुमाऊं में 287 और वन्यजीव क्षेत्रों में अब तक 46 वनाग्नि की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, आरक्षित वनों में अब तक 376 और सिविल या वन पंचायतों में अब तक 168 वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Copyright, Uttarakhand First,Design & Develop by Manish Naithani 9084358715 ©2023 All rights reserved. | Newsphere by AF themes.