8 September 2026

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण: केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को राहत, नहीं बढ़ेगा हेली सेवा का किराया

1 min read

15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित हो रही है। सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

Char Dham Yatra Second phase Relief for pilgrims visiting Kedarnath; helicopter service fares will not increa

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा। हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए किराये में बढ़ोतरी न होने से राहत है।

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित हो रही है। सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।