Uttarakhand: नए साल पर भाजपा ने सभी सात मोर्चों की प्रदेश टीम की घोषित, देखें किन्हें मिली जिम्मेदारी
1 min read

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात मोर्चों की टीमों की घोषणा भी कर दी है। प्रदेश भर से इसमें पदाधिकारी घोषित किए गए हैं।
भाजपा ने करीब दो महीने पहले सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद से ही लगातार सभी के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन जिम्मेदारियों को अहम मान रहा है। भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी हैं।