Uttarakhand Panchayat Chunav: चमोली में रोचक मुकाबला…23 साल के युवा नितिन बने प्रधान, टॉस से हुआ फैसला
1 min read

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच चमोली में प्रधान पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां दो प्रत्याशियों के बीच बराबर का मुकाबला हुआ। टॉस से प्रधान पद पर विजेता घोषित किया गया।
नितिन एनएसयूआई से जुड़े हैं और 2022-23 में गोपेश्वर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ में महासचिव रहे। नितिन की अप्रत्याशित जीत से गांव और उनके समर्थकों में उत्साह है।
वहीं नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद दोबारा मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।