4 February 2026

Lok Sabha Elections: अनिल बलूनी ने कोटद्वार में निकाला भव्य रोड शो, उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़

1 min read

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: जनसभा में अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलाया कि कण्वाश्रम का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा।

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 Bjp Candidate Anil Baluni grand road show in Kotdwar Huge Crowd

उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने कमर कस ली है। गढ़वाल सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कोटद्वार में सोमवार को भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता जुटे।

वहीं, जनसभा में अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता को विश्वास दिलाया कि कण्वाश्रम का विकास अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इसके विकास के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।