UP: ‘शादी से पहले का मेरा पास्ट जान चुके थे’ इसलिए चुनी मौत…TCS मैनेजर की पत्नी की व्हाट्सएप चैट से खुलासा
1 min read
मृतक की बहन आकांक्षा ने उनकी बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मानव पुलिस कार्रवाई की धमकी देने से तनाव में आ गए थे। बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकिता की ढाई बजे काॅल आई थी। उससे पहले 12:40 बजे तक मानव से बात हुुई थी। उससे कुछ दस्तावेज पीपीटी बनाने के लिए भेजे थे। निकिता मानव से बात करने के लिए बोल रही थी। कहा था कि वह कुछ करने वाले हैं।
मानव को इंस्टाग्राम पर एक आईडी से निकिता की पुरानी जिंदगी के बारे में बताया गया था। इसके बाद से भाई तनाव में आ गया था। उसने हाथ की नस काट ली थी। माता-पिता ने मुंबई जाकर समझाया था। वह निकिता से तलाक लेने आगरा आया था। मगर, उसे निकिता और उसके परिवार वालों ने घर पर धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या कर ली। उधर, माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह एक ही बात कह रहे हैं कि कार्रवाई की जाए।