9 March 2026

Amit Shah Haridwar Visit: शाह ने युवाओं का पढ़ा मन; सुनी धड़कन, जिगर के टुकड़े से संबोधित कर भरा जोश

1 min read

शाह ने मंच से कई बार जिगर के टुकड़ों कहकर युवाओं को उत्साहित किया। धामी सरकार की ओर से युवाओं के भविष्य को लेकर किए जा रहे फैसलों की सराहना भी की।

Amit Shah Haridwar Visit he readshearts of youth inspires them by addressing his beloved son
शाह के बंद संदेश से भी स्पष्ट है कि अब नेताओं को गुटबाजी और बयानबाजी पर विराम लगाकर चुनाव की तैयारियों में जुटने को कह दिया है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलिब्धयां गिनाकर उन नेताओं को भी खामोश किया है जो सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते रहे हैं।अमित शाह जानते हैं कि उत्तराखंड जैसे राज्य में, जहां पलायन और रोजगार हमेशा बड़े मुद्दे रहते हैं, युवाओं का साथ होना कितना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को ”जिगर के टुकड़े” कहकर संबोधित किया। वहीं युवाओं ने संबोधन को उत्साह से आत्मसात किया। उन्होंने कोशिश की कि युवा मतदाताओं में यह भावना भरे कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार उनके भविष्य को लेकर गंभीर है। कहीं न कहीं भावनात्मक जुड़ाव के जरिए विपक्ष के बेरोजगारी वाले मुद्दे की धार कुंद करने का प्रयास किया। 

शाह की मौजूदगी में सरकार और संगठन एक मंच पर दिखी, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। सीएम पुष्कर धामी की खुले मन से तारीफ की, जिससे अंदरूनी कलह पर कहीं न कहीं विराम लगेगा। वहीं, विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया, जिससे सभी को चुनावी मोड में आने का संदेश मिला।

शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र, निशंक, बहुगुणा और तीरथ के नाम लेने के बाद सांसदों के नाम लिए, जिसमें गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को अपना मित्र भी बताया। पूर्व मुख्यमंत्रियों और वर्तमान नेतृत्व को एक ही फ्रेम में लाकर भाजपा ने यह संदेश दिया कि पार्टी के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है।

धर्मनगरी से हिंदू वोटबैंक की एकजुटता
शाह ने केवल भविष्य के वादे नहीं किए बल्कि नौ साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी रखा। ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और केदारनाथ पुनर्निर्माण जैसे प्रोजेक्ट्स को अपनी मुख्य ढाल बनाया। वहीं, हरिद्वार पवित्र धर्मनगरी से विकास और संस्कृति के मेल को हिंदू वोट बैंक को एकजुट रखने के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास भी किया।