14 February 2026

Dehradun: दून में शांति और सुकून की हत्या, 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार मर्डर की तीसरी घटना से शहर में दहशत

राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं का असर दून के बाजार पर भी दिख रहा है। ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। व्यापारियों को इससे काफी नुकसान हो रहा है। दरअसल, दून में गुंजन हत्याकांड और अर्जुन हत्याकांड प्रमुख बाजार में ही हुआ। मच्छी बाजार में युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वहीं दो दिन पहले ही तिब्बती मार्केट में अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया गया।

Crime rise in Dehradun murders create panic among people Gunjan murder case, Arjun and now Vikram Sharma

गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या के साथ ही दून में शांति और सुकून की भी हत्या हुई। पॉश इलाके में शुमार राजपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए गोलीकांड से एक बार फिर सनसनी फैल गई। राजधानी देहरादून में 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार हत्या की इस तीसरी घटना से पूरे शहर में दहशत है।

 

शुक्रवार सुबह हत्याकांड की खबर जैसे ही दूनवासियों तक पहुंची तो हर व्यक्ति की जुबान पर बस एक सवाल था आखिर शांत और सुकून की वादियों में बसे दून में ये हो क्या रहा है। इतना ही नहीं सिलसिले वार हुईं इन आपराधिक घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शांत माने जाने वाले इस शहर में अपराधी बेखौफ कैसे हो गए।

Crime rise in Dehradun murders create panic among people Gunjan murder case, Arjun and now Vikram Sharma
शहरवासी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। ताकि, देहरादून फिर से अपनी पुरानी शांति और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जा सके।दिन भर सोशल मीडिया पर तैरते रहे सवाल : विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर सुरक्षा से संबंधित लोगों के सवाल दिन भर तैरते रहे। इतना ही नहीं लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
 

Crime rise in Dehradun murders create panic among people Gunjan murder case, Arjun and now Vikram Sharma
लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं ने शहर की शांति और सुकून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाला यह शहर अब अपराधियों के लिए आसान ठिकाना बनता नजर आ रहा है। लोगों ने हत्याकांड के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चिंता जताई तो कोई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता नजर आया। 

 

Crime rise in Dehradun murders create panic among people Gunjan murder case, Arjun and now Vikram Sharma
दून में लगातार हो रही हत्याओं से बाजार में भी इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग हत्याओं से सहमे हुए हैं। शुक्रवार को पलटन बाजार, मच्छी बाजार, तिब्बती मार्केट समेत अन्य बाजार सुनसान दिखे। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक बाजार में आने से डर रहे हैं।